फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शामली। भारतीय योग संस्थान का चार दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर जैन धर्मशाला में रविवार को शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, जिला प्रधान बाबूराम वर्मा खतौली, तेजेंद्र भाटिया खतौली व जिला प्रधान तरुण जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम अलका जैन जिला मंत्री ने सूक्ष्म क्रियाएं, ध्यान प्रार्थना शांति पाठ कराया। सुषमा मित्तल क्षेत्रीय प्रधान ने ओम ध्वनि के साथ गायत्री मंत्र कराया। संस्थान के पदाधिकारियों ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। जिला संगठन मंत्री अशोक गोयल ने त्रिकोणासन भाग-1 कराया। इंदु जैन ने कोण आसन कराया। विजयलक्ष्मी सुनीता ने सरस्वती वंदना की। कृष्णपाल मंडूकासन, कृष्ण पाल सिंह केंद्र प्रमुख लुढ़कना सर्प आसन कराया। बाबूराम वर्मा ने नितंब रोलिंग, अमरीश कौशिक क्षेत्रीय प्रधान शवासन कराया। पूनम खत्री ने साथियों के साथ योग गीत सुनाया। तरुण जैन ने हाथ से योग उड़यान बंद, अग्निसार प्राणायाम कराया। उन्होंने बताया कि मोटापा रोग निवारण शिविर 21 जून तक चलेगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। अरविंद संगल ने संस्थान को हार्दिक शुभकामनाएं दी, जो अनेक वर्षों से शिविर लगा रहे हैं। भारतीय योग संस्थान ऐसा संस्थान है। यहां पर सब योग सीखते हैं। यहां के साधक बहुत मेहनत करते हैं। खतौली से आए बाबूराम वर्मा, तेजेंद्र भाटिया ने शुद्धि क्रियाएं कराईं। इनमें रबड़ नेति, सूत्र नेति व जल नेति आदि कराईं। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर डिंपल पाठक, शिमला, रवि संगल, रेतपाल, गौरीशंकर जिंदल, सतीश, अंजू संगल, मीनू गोयल, सुरभि मिश्रा, अंशु गर्ग, जूली, रुचि, शिखा कौशिक, मंजू रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें