फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: होली पर चार करोड़ के कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
- रंग-गुलाल, मिठाई और कपड़े की दुकानों पर खरीदारी कर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। होली के त्योहार के लिए बाजार सज चुके हैं और ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने को पहुंच रहे हैं। सुबह से देर रात तक खरीदारी की जा रही है। इस बार अच्छा कारोबार होने की संभावना से व्यापारी भी खुश हैं। इस बार होली पर जिले में रंग-गुलाल और पिचकारी व कपड़ों और मिठाई आदि का करीब चार करोड़ का कारोबार होने की संभावना है।
एक करोड़ के रंग-गुलाल और पिचकारी बिकने के आसार
होली पर करीब एक करोड़ का रंग-गुलाल और पिचकारी का कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानदार नीरज तायल के मुताबिक रंग और गुलाल की कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। पिचकारी, मास्क और टोपी भी विभिन्न तरह की हैं। जिन्हें बच्चे पसंद कर रहे हैं। करीब एक करोड़ का कारोबार होने के आसार हैं।
विज्ञापन

कपड़ा बाजार में भी बढ़ी भीड़
होली पर्व को लेकर कपड़ा बाजार में भी भीड़ बढ़ गई है। महिलाओं ने साड़ियों की खरीदारी शुरू कर दी है। व्यापारी सतीश जैन ने बताया कि सिल्क और डिजाइनर साड़ी महिलाएं पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही गर्मी के कपड़े भी लोग खरीद रहे हैं। युवा होली पर कुर्ता पायजामा पहनना अधिक पसंद करते हैं। जिसकी खरीदारी शुरू हो गई है, उम्मीद है इस बार होली पर कपड़ों का करीब डेढ़ करोड़ कारोबार हो जाएगा। गुझियां की खुशबू से महक रही दुकानें
होली पर रंगों के साथ मिठाई की बिक्री भी जमकर होती है। कोथली और सिंधारे के लिए भी मिठाई खरीदी जा रही है। मिठाई की दुकानें गुझिया की खुशबू से दुकानें महक रही हैं। पेड़ा, बर्फी, लड्डू और रसगुल्ले की मांग भी है। गोले और खांड के खिलौने से दुकानें सजी हैं। जिनकी जमकर बिक्री हो रही है। किरयाना की दुकानों पर भी होली की तैयारी के लिए लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मिठाई और किरयाना की दुकानों पर कुल मिलाकर डेढ़ करोड़ का कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन


वर्जन...........
पउप्र संयुक्त व्यापार उद्योग मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का कहना है कि व्यापारियों ने कोरोनाकाल में काफी नुकसान झेला है। अब उनके नुकसान से उबरने के दिन आए हैं। होली पर चार-पांच दिन में करीब 4 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें