फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत चार कोरोना संक्रमित मिले, तीन हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में सक्रिय केस की संख्या हुई 20
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में महिला समेत चार लोग आए हैं। पूर्व में मिले कोरोना के तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 20 हो गई है।
सैंपलों की शुक्रवार को आई आरटीपीसीआर जांच मेें महिला समेत चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मिले कोरोना संक्रमितों में गांव भाज्जू मेें 18 वर्षीय युवक, कुड़ाना में 32 वर्षीय महिला, कैराना में 28 वर्षीय युवक और गांव बराला में 49 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। पूर्व में मिले कोरोना के तीन मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 20 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि रोजाना एक हजार 800 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं, जिनमें आधे सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच और आधे सैंपलों की एंटीजन जांच कराई जा रही है। उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो वह जांच जरूर कराएं। जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर समय रहते उसका उपचार शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें