शामली, कांधला। थाने पर आयोजित समाधान दिवस में चार शिकायत दर्ज की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया, जबकि दो शिकायतों पर पुलिस और लेखपाल को भेजकर निस्तारण कराने के आदेश दिए हैं।
शनिवार को थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार गौरव सांगवान और थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में चार लोगों के द्वारा शिकायत की गई तो शिकायतों का नायब तहसीलदार गौरव सांगवान और थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह के द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि तेजपाल निवासी गांव हुरमंजपुर ने अपने पड़ोसी किसान पर मेड पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
वहीं कस्बे के ही मोहल्ले में मिर्दगान निवासी इमरान जंग ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर अपने मकान का छज्जा निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस और लेखपाल को मौके पर भेजकर दोनों शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।