फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में मलेरिया के चार, डेंगू का एक नया केस मिला

Thu, 03 Oct 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बारिश थमने के बाद मलेरिया व डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मलेरिया के चार और डेंगू का एक नया केस मिला है। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक मलेरिया के 19 और डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है इस मौसम में बुखार से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर किसी को बुखार होता है तो जांच कराने के बाद उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन

दिन में मौसम गर्म ओर रात के तापमान में गिरावट होने से बुखार के केस बढ़ रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया जिले में मलेरिया के चार और डेंगू के एक नया मरीज मिला है। इससे पहले मलेरिया के 15 केस और डेंगू के दो केस मिले थे। अब मलेरिया के 19 और डेंगू के तीन केस हो गए हैं। उनका कहना है कि मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम के अनुसार कपड़े पहनने के साथ ही मच्छर के काटने से बचाव के इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को बीमारियों से बचाव व रोकथाम की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
ओपीडी में रोजाना बुखार, नजला व खांसी के आ रहे 400 मरीज
जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी में 1300 के आसपास मरीज आ रहे हैं। इनमें 400 मरीज बुखार, नजला व खांसी के आ रहे हैं। चिकित्सक मौसम में बदलाव की वजह से इस तरह मरीज बढ़ना बता रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।
विज्ञापन

बुखार से हो चुकी आठ मौत, स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में नहीं हुई दर्ज
जिले में बुखार से आठ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती महिला की अगस्त के आखिरी सप्ताह में मौत हुई थी। इसके तीन दिन बाद कैराना के बदलूगढ़ में महिला की मौत हुई। जलालाबाद में चार साल के बालक की मौत हुई। बाबरी क्षेत्र में बुखार से दो लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के मोहल्ला पंसारियान में 13 वर्षीय छात्रा की बुखार से मौत हुई। मंगलवार को बाबरी में बुखार से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में बुखार से कोई मौत दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें