फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शटडाउन चार घंटे , बिजली गुल रही साढ़े 5 घंटे, लोग रहे परेशान

Thu, 03 Oct 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ऊर्जा निगम के अधिकारी शट डाउन के नाम पर अधिक घंटे तक आपूर्ति गुल कर रहे हैं। बुधवार को शहर में सुबह 8 से लेकर दोपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य के लिए शट डाउन लिया गया था मगर आपूर्ति 1:30 बजे तक गुल रखी गई, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी मामले की शिकायत करने की बात कहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकारियों के निर्देश पर शहर के धीमानपुरा,तालाब रोड, मंडी मार्श गंज, बच्चा पार्क में जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया गया। जिसके कारण सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक के लिए शट डाउन लिया गया था। धीमानपुरा के रहने वाले सुनील कुमार, पंकज कुमार, मंडी मार्श के अनिल, सोहनवीर ने बताया कि शट डाउन कम समय कर लिया जाता है जबकि बिजली गुल अधिक समय तक रखी जाती है, जिसके कारण परेशानी होती है। बिजली गुल रहने से गर्मी में अधिक परेशानी हुई। दोपहर के समय इनवर्टर ने भी जवाब दे दिए।
लोगों ने अधीक्षण अभियता से मामले की शिकायत करने क बात कहीं है। कहा कि पूर्व में भी इसी अधिक घंटे तक बिजली गुल रखी गई, जिससे परेशानी हुई थी। जेई अनिल पटेल का कहना है कि देरी से काम शुरू किया गया था। थोड़ा काम में देरी हुई। बाद में आपूर्ति सुचारु करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें