फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार चार घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देवबंद निवासी जुबैर अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से भैंसवाल नहर पटरी से होते हुए कैराना जा रहा था। जब वह नहर पटरी पर पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें जुबैर घायल हो गया, जबकि उसके साथियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायल जुबैर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर गांव भड़ी निवासी आरिफ बुधवार सुबह बाइक से खेत से घर लौट रहा था। सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें आरिफ घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरिफ को लेकर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें