कैराना (शामली)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी मोहम्मद सलीम ने छह दिसंबर 2020 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके खेत से चोरों ने उसकी बाइक व मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने सर्विलांस के सहारे आरोपियों की पहचान कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान भूरा चुंगी से आरोपी अजय पुत्र चतरा और अजय पुत्र संसार निवासी मोहल्ला महाजानान तीतरो जिला सहारनपुर, रजत व सेवाराम निवासी मोहल्ला अफगानकलां तीतरो जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।