फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादातन हत्या की कोशिश में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पेड़ काटने के विवाद में किसान के सिर में फावड़ा मार कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे तीन सगे भाइयों और उनके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

छह नवंबर को गांव मामौर निवासी मकसूद ने तहरीर देकर बताया कि वह खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान पेड़ काटने के विवाद में मामौर निवासी अली हसन व उसके तीन पुत्रों ने उसके सिर में फावड़ा मार कर उसकी हत्या की कोशिश की। सिर में फावड़ा लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे शहर में अपना उपचार करा रहा था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर गांव मामौर से अलीहसन व उसके तीनों पुत्र बिलाल, सादिक व शहजाद निवासी गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें