फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को फोन पर शिकायत करते हुए बताया था कि उसकी पत्नी घर पर अकेली काम कर रही थी। उसी समय कस्बे के ही कुछ युवक उसके घर पहुंचे और जबरन उसकी पत्नी को उठाकर चल दिए। आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी कस्बे के मोहल्ला शाहविलायत निवासी मंसूर, इसरार, मुकर्रम व मंजूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद सोमवार को ही सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें