झिंझाना। गांव मंसूरा रोड स्थित बाग में लूट की योजना बना रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो मस्कट, एक तमंचा, एक चाकू व कारतूस बरामद किए।
रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव मंसूरा रोड पर स्थित आम के बाग में ट्यूबवेल पर लूट की योजना बना रहे चार लोगो को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चारों युवकों ने अपने नाम मुजाहिद निवासी गांव गढ़ी दौलत थाना कांधला, सरवर, शारुख निवासी गांव मंसूरा सोयब निवासी गांव ओदरी बताया। उनके कब्जे से पुलिस ने दो मस्कट 12 बोर व चार कारतूस, एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस और एक छूरा बरामद किया है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया चारों आरोपियों को लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।