फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद की बेटी ने नाम वापस लिया

Wed, 07 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत सदस्य के दूसरे चरण के कैराना ब्लाक के लिए दाखिल 67 नामांकन पत्रो मेें पूर्व सांसद की पुत्री ने अपना नाम वापस ले लिया। कैराना ब्लाक के दूसरे चरण के लिए दाखिल 67 नामांकन पत्रों में से वार्ड 11 से पूर्व संासद तबस्सुम बेगम की पुत्री इकरा चौधरी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया, जिसके बाद अब मैदान में 66 प्रत्याशी रह गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला पंचायत के चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने कैराना ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य के सभी प्रत्याशियों को शाम तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए।


मंगलवार को शामली ब्लाक कार्यालय में चुनाव अधिकारी अश्वनी कुमार के समक्ष सुबह आठ बजे से बीडीसी के 74 पदों के लिए नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बीडीसी के लिए 528 नामांकन पत्र खरीदे गए। पुलिस सुरक्षा के बीच बुटराड़ी के वार्ड 61 से शामली के पूर्व प्रमुख रहे कविंद्र मलिक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


शामली ब्लाक के बीडीसी के वार्ड एक से लेकर 15 तक 61, वार्ड 16से लेकर 30 तक 68, वार्ड 31 से लेकर 45 तक 66, बीडीसी के 40 से लेकर 60 तक 46,  वार्ड 61 से लेकर 74 तक 61 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शामली ब्लाक के 74 बीडीसी पदों के लिए 302 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। बुधवार को बीडीसी के लिए नामांकन पत्रों को भरने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें