हसनपुर लुहारी (शामली)। रूस में फंसे शामली हसनपुर के आशु, मुजफ्फरनगर के शक्ति पुंडीर, हिमांशु शर्मा की जल्द रिहाई की उम्मीद जगी है। तीनों छात्रों को रूसी सेना से मुक्त कराने के लिए शामली के पूर्व विधायक राव वारिस ने मॉस्को स्थित डीसीएम (डिप्टी चीफ ऑफ मिशन) और हेड ऑफ चांसरी को ईमेल भेजा था। अब उनके ईमेल का जवाब आया है। इसमें जल्द ही तीनों छात्रों को रूसी सेना से रिलीज किए जाने की जानकारी दी गई है।
बताया गया कि तीनों छात्र पढ़ाई के सिलसिले में रूस गए थे। वहां वे रूसी सेना के संपर्क में आ गए और सेना में शामिल हो गए। इसके बाद छात्रों के परिजनों ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास शुरू किए। पूर्व विधायक राव वारिस ने बताया कि ईमेल के माध्यम से तीनों छात्रों की रिहाई का मामला संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया था। अब वहां से जवाब मिला है कि जल्द ही तीनों छात्रों को रूसी सेना से रिलीज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षित वापसी तक संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा जाएगा। जवाब मिलने के बाद छात्रों के परिजनों में भी राहत की उम्मीद जगी है। पूर्व विधायक हसनपुर लुहारी के छात्र आशु के घर पहुंचे ओर जल्द रिलीज कराने की बात बताई।
रूस में फंसा आशु। परिजन
रूस में फंसा आशु। परिजन