फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पूर्व मंत्री ने सड़क का शिलान्यास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। प्राचीन सिद्ध पीठ महादेव मंदिर पंवारखेड़ा पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उन्होंने मंदिर परिसर तक पहुंचने वाली सड़क का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मंडी समिति विभाग द्वारा स्वीकृत एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। यह मार्ग मंदिर परिसर को मुख्य मार्ग से जोड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि बरसों से खराब रास्ते के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती थी, अब इस सड़क के बन जाने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी।
शिलान्यास समारोह में ठाकुर सोमबीर प्रधान, अशोक शर्मा , नरेश मास्टर, चौधरी वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज मैनपाल सैनी, ठा. मैनपाल सिंह, नरेश तोमर, अजब सिंह सैनी, बिजेंद्र शास्त्री, रामभूल शर्मा, नीरज शर्मा, सूर्या प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें