फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। भैंसानी इस्लामपुर में स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा के पूर्व प्रबंधक अरविंद सिंह को पुलिस ने गबन के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के प्रबंधक नागेंद्र कुमार ने 18 अगस्त 2018 को पूर्व प्रबंधक अरविंद सिंह, निवासी 84-कन्हाईपुर डाक बंगला रोड जनपद जौनपुर तथा हाल निवासी वीडीए कॉलोनी बड़ा लालपुर थाना शिवपुर वाराणसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि शाखा भैंसानी इस्लामपुर में रहते हुए प्रबंधक अरविंद सिंह ने कुछ खातेदारों की बिना सहमति के लाखों रुपये निकाल लिए। इन ग्राहकों में गोगवान जलालपुर निवासी गोपी के खाते से 50 हजार, सुखबीर के 1.43 लाख, योगेश के 1.45 लाख तथा जयप्रकाश के खाते से एक लाख रुपये, ब्रहमानंद शर्मा, निवासी मोहल्ला कांबोयांन थानाभवन के खाते से 1.23 लाख रुपये, जयपाल निवासी गांव जमालपुर के खाते से 1.80 लाख रुपये, भैसानी इस्लामपुर निवासी अफसर व शामदा के 1.50 लाख, याकूब के 2.95 लाख रुपये, ज्ञान माजरा चरथावल निवासी कालूराम के खाते से 75 हजार रुपये अपने पिता उमाशंकर सिंह व एक अन्य के खाते में स्थानांतरित कर लिए। इसके बाद प्रबंधक ने अपने पिता व अपने साथी से मिलकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि पुलिस मामले में लगातार जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी के चलते सोमवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैराना से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें