शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव हाथी करौदा में शादी समारोह में वर-वधू के साथ पूर्व क्रिकेटर सुरेश रै?
- फोटो : SHAMLI
बाबरी (शामली) पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना हाथी करौदा में एक शादी समारोह में शामिल हुए। वह पूरे परिवार के साथ समारोह में पहुंचे थे।
करौदा हाथी निवासी योगेंद्र सिंह मलिक की पुत्री पनेहा की बरात शुक्रवार को मेरठ से आई थी। वधू के के चाचा रविंद्र सिंह मलिक ने बताया कि सुरेश रैना बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ आए थे। उनके साथ पत्नी प्रियंका रैना, पुत्री ग्रेसिया रैना और पुत्र रियो रैना भी थे। उनका परिवार बृहस्पतिवार रात महिला संगीत कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसके बाद शुक्रवार को विवाह कार्यक्रम में वे मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। रविंद्र सिंह मलिक ने बताया कि योगेंद्र सिंह की बड़ी पुत्री की शादी क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार से हुई है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सुरेश रैना अपने परिवार के साथ लौट गए।