फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग नाकाम, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भनेड़ा व कनियान गांव के जंगल में दिखाई दिए तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग अभी तक सफल नहीं हो पाया है। इसके चलते किसान खेतों पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

भनेड़ा व कनियान के जंगल में सोमवार शाम खेतों में काम कर रहे किसानों को तेंदुआ दिखाई दिया था। इसकी जानकारी पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों ने मिलकर तेंदुए को तलाश किया था। तेंदुए का कुछ पता नहीं चल सका। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी को रखा था, लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है। बुधवार को रेंजर दीपक चौधरी टीम के साथ जंगल पहुंचे। टीम ने घंटों तक जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान चेक किए। टीम तेंदुए ने पंजों के निशान देखते हुए काफी दूर तक गई, लेकिन ईख के खेत में जाकर निशान नहीं दिखे। वहीं, तेंदुए को तलाशने के लिए ग्रामीण भी एकजुट होकर अभियान में चला रहे हैं। ग्रामीण दहशतजदा है और अकेले खेत में जाने से कतरा रहे हैं। इसके चलते पशुओं के लिए हरे चारे का संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें