शामली में उर्वरक की दुकान पर जांच करते जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर चौधरी।
- फोटो : SHAMLI
शामली। कृषि विभाग की टीम ने जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शामली, कैराना तहसील में उर्वरकों की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सात उर्वरकों के नमूूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए।
बृहस्पतिवार को सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरीशंकर सिंह ने भैसवाल रोड इफको केंद्र से चार और शामली गन्ना सहकारी समिति में एक उर्वरकों के नमूने लिए। तहसील कैराना में भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह के नेतृत्व में अभियान साधन सहकारी समिति शेखपुरा के चलाया गया। दो उर्वरकों के नमूने लिए। बताया कि जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में है। अभियान में कपिल कुमार, रोहित राठी आदि मौजूूद रहे।