फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की टीम ने दुकानों पर जांच कर कई नमूने लिए

विज्ञापन
शामली में दुकान पर जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
विज्ञापन

शामली। त्योहारों पर खाद्य पदार्थों की मिलावट में रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने शामली में दुकानों पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम करने के लिए जिले मेें खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मुख्य अभिहित अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में टीम ने शामली में आजाद चौक काजीवाड़ा में पहुंचकर दुकान से गाय के दूध और छेने का नमूना लिए। इसके बाद बस स्टैंड अजंता चौक के निकट से मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लिया गया। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, सुनील कुमार और प्रजनन सिंह आदि शामिल रहे। उन्होंने बताया शुक्रवार को टपराना में मावा का एक नमूना, कस्बा ऊन से गाय के दूध का एक नमूना और गढ़ी अब्दुल्ला खां से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें