शामली/झिंझाना। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शामली और झिंझाना कस्बे में दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
कसबे के मुख्य बाजार में खाद्य निरीक्षक पीके त्रिपाठी ने दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने शुरू किये ही थे कि व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अधिकांश व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। पीके त्रिपाठी ने बताया की मात्र एक व्यापारी विपिन मित्तल के यहां से सरसों को तेल और बिस्कूट का नमूना लिया है। इसके अलावा कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी नवाब के यहां से दूध और मावे का नमूना लिया गया है।
खाद्य निरीक्षक श्रीप्रकाश ने बताया कि शामली के मोहल्ला रामशाला में कृष्णकुमार के यहां से दूध का नमूना, प्रगति मार्केट माजरा रोड से रामदत्त शर्मा के प्रतिष्ठान से दूध, इनके अलावा प्राइमरी स्कूल नंबर छह, आठ और कन्या जूनियर नंबर दो से लोकी के कोफ्ते के सैंपल लिये गए।