झिंझाना। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की आेर से चेकिंग अभियान जारी है। एक सूचना पर विभागीय टीम सैंपल लेने पहुंची तो व्यापारियांे ने प्रतिष्ठान ही बंद कर लिए। टीम कोई सैंपल नहीं ले पाई।
रविवार को मेन बाजार में खाद्य साम्रगी का सैंपल लेने मुख्य खाद्य निरीक्षक पवन कुमार की टीम पहुंची। इसकी भनक लगते ही व्यापारियाें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
इस मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल ने खाद्य निरीक्षक से बात कर कहा कि सैंपलिंग के नाम पर अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए ताकि परेशानी न हो। उन्होंने व्यापारियों के साथ सामंजस्य बनाने के लिया कहा।