फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे का रेलवे ब्लाक, ट्रेनें लेट, यात्री हलकान

Sun, 06 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। जिले के दो रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण चलने से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पांच घंटे तक रेलवे मार्ग ठप रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडरपास के निर्माण के चलते दिल्ली से सहारनपुर और सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली कई पैसेंजर ट्रेनें         प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलवे मार्ग पर कांधला-शामली रेलवे मार्ग पर 85ए व 86 सी रेलवे फाटक पर सुबह 9.45 बजे से लेकर 3.45 बजे शाम तक अंडरपास का निर्माण चलने से रेलवे के निर्माण खंड द्वारा ब्लाक लिया हुआ था। इस दौरान दिल्ली से सुबह 7.30 बजे दिल्ली से चलकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन को बड़ौत में रोक दिया गया। इस ट्रेन को ब्लाक समाप्त होने के बाद बड़ौत से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। 

हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शामली में दोपहर 12 बजे रोक दिया गया। ब्लाक समाप्त होने के बाद इस ट्रेन को शामली से दिल्ली से के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन


सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को ब्लाक होने के कारण शामली में सुबह नौ बजे रोक दिया गया। ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इस मामले के बारे में शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि पांच घंटे के रेवले ब्लाक होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

शनिवार को दिल्ली से शामली और सहारनपुर होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे लेट दिल्ली से रवाना हुई। यह पैसेंजर ट्रेन शाम को पांच बजे के बाद शामली पहुंची। जिससे यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें