कैराना चौक बाजार में मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते लोग
- फोटो : SHAMLI
मुंह पर लगाया मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का किया पालन
शामली, कैराना। कोरोना संक्रमण फैलने से बचाव के लिए सरकार द्वारा मास्क लगाए जाना अनिवार्य किए जाने पर शुक्रवार को लोग इसका पालन करते नजर आए। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद शुक्रवार सुबह लोग मुंह पर मास्क लगाकर और दुकानों के आगे कली चूने के बनाए गए गोल घेरे में खड़े होकर सामान खरीदा। सीओ प्रदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने कस्बे में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए भ्रमण किया। इस दौरान पर बेवजह सड़कों पर बिना मास्क लगाकर घूमने वाले कुछ लोगों को कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।