फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिनभर छाया रहा कोहरा, धूप न निकलने से ठिठुरते रहे लोग

Fri, 19 Jan 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कोहरे में गुजरते लोग
विज्ञापन
शामली। जिले में रात से लेकर दिनभर कोहरा छाया रहा। वहीं पूरे दिन धूप न निकलने से मौसम ठंडा बना रहा। बाजार में लोग अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 16 डिग्री सेल्यिस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन से दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम फिर बदल गया। रात को घना कोहरा छाया रहा। कोहरा दिन में भी छाया रहने से मौसम में ठिठुरन बनी रही और लोगों की कंपकंपी छूटती रही। लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेते रहे। दिन में तीन बजे धूप निकलने के आसार बनते नजर आए, लेकिन धूप नहीं निकल पाई। दिनभर ठंडी हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। मौसम में आए बदलाव के कारण पिछले 24 घंटे में तापमान में बदलाव आया। दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें