फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह छाया रहा कोहरा, दोपहर में निकली धूप से मिली राहत

Wed, 31 Jan 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली झिंझाना रोड पर कोहरे में गुजरते वाहन
विज्ञापन
शामली। जिले में हर दिन मौसम बदल रहा है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से कभी धूप तो कभी कोहरा छा रहा है। मंगलवार को रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा जिससे ठिठुरन बनी रही। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम चल रहा है। कभी धूप, कभी कोहरा तो कभी शीतलहर चल रही है। सोमवार को सुबह से ही चटक धूप निकली। रात में कोहरा छाना शुरू हो गया। इसके चलते मंगलवार को जब लोग सोकर उठे तो हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे की बूंदों से सड़कें व गलियां गीली हो गई थी। दोपहर तक कोहरा छाया रहा और मौसम में ठिठुरन बनी रही। कोहरे के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। इसके बाद 12 बजे धूप निकली। धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर आठ डिग्री सेल्सियस रहा। शाम पांच बजे के बाद फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया, जिससे फिर से मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें