शामली। एक फरवरी को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश होने वाले अंतरिम आम बजट 2024 में दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे के दोहरीकरण के बजट जारी करने, मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन की स्थापना और भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों का मुआवजा धनराशि जारी होने की उम्मीद लोगों को है। इसके अलावा माता वैष्णो देवी, चंडीगढ, मथुरा, इलाहाबाद-लखनऊ, मथुरा, राजस्थान के खाटू श्याम, गोगा म्हाड़ी समेत कई बड़े शहरों के लिए लंबी दूरी की ट्रेन चलाए जाने की उम्मींदें जिले के लोगों को है।
दोहरीकरण के लिए बजट अवमुक्त हो
अग्रवाल मित्र मंडल शामली के सचिव अनुज बंसल का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का बजट अवमुक्त किया जाना आवश्यक है। लखनऊ, माता वैष्णो दैवी, देहरादून,चंडीगढ़ के लिए लंबी दूरी की ट्रेन सहित आम बजट से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को काफी उम्मीदें हैं।
बुजुर्ग सवारियोंं को 40 प्रतिशत की छूट दिए जाने की मांग
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का कहना है कि 60 वर्ष की आयु के बुजुर्ग रेल यात्रियोंं को रेल यात्रा के समय सीनियर सिटीजन से वापस ली गई 40 प्रतिशत की छूट दिए जाने की मांग की। लंबे रूट की एक्सप्रेस ट्रेन में मां वैष्णो देवी कटरा, लखनऊ, इलाहाबाद और अयोध्या धाम तक ट्रेन चलाए जाने की माग की है। शामली से दिल्ली के लिए सायं 3:00 बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं है। इसीलिए दोपहर 3: बजे के बाद शामली से दिल्ली के लिए सवारी ट्रेन संचालित किए जाने की की मांग की है।
मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन का संपूर्ण बजट जारी हो
जनहित संघर्ष मोर्चा के सुनील पंवार ने मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन का 3600 करोड़ रूपये का बजट अवमुक्त किए जाने और किसानों को भूमि अधिग्रहण करने की मांग की है। पूर्व सांसद हरपाल पंवार का कहना है कि हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेरठ- पानीपत नई रेलवे लाइन की स्थापना का संपूर्ण बजट जारी किया जाए। जिससे दोनों प्रदेशों के रेल यात्रियों को सुविधा मिल सके।
आम बजट में रेल परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे
कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि आम बजट में मेरठ- पानीपत नई रेलवे लाइन, कैथल, करनाल, शामली और मेरठ नई रेलवे लाइन, दिल्ली- शामली, सहारनपुर नई रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए बजट अवमुक्त करने को चर्चा की जाएगी।
शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग
शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग
शामली आम बजट से सम्बधित परचर्चा फोटो व्यपारी नेता घनश्यामदास गर्ग