फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुबह तक छाया रहा कोहरा, दिन में निकली धूप, एक्यूआई 184

Fri, 15 Nov 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल मार्ग पर छाया कोहरा । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में मौसम तेजी से बदल रहा है। लगातार दूसरे दिन भी रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहा और ओस की बूंदे भी पड़ती रही। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कोहरे के साथ ही दिन में भी लोगों को ठंड महसूस की गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा। उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 184 रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे जब लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह दस बजे तक इस तरह का मौसम बना रहा। इसके बाद कोहरा छंटने पर धूप निकली। दिनभर धूप निकली रही, लेकिन शाम चार बजे के बाद फिर से धूप का असर कम हो गया। लगातार दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहने से दिन में भी ठंड महसूस की गई। जिले में वायु प्रदूषण की स्थिति में भी सुधार नहीं आया है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 184 रहा।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया अगले पांच दिन यानि 19 नवंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने, रात्रि के तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट से ठंड बढ़ने और शुक्रवार सुबह व रात में घना कोहरा छाए रहने के आसार है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ नजला खांसी के बढ़े मरीज
शामली। जिले में मौसम में ठंड बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में नजला खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया मौसम में बदलाव होने से नजला व खांसी के लगभग 15 प्रतिशत मरीज बढ़े हैं।
ओपीडी में पहले 400 के आसपास नजला, खांसी व बुखार के मरीज आ रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को इस तरह के मरीज 450 से ज्यादा रहे। उन्होंने बताया इस मौसम में रोगों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड के अनुसार गर्म कपड़े पहने। सुबह शाम ठंड ज्यादा होने के कारण उस समय ज्यादा सावधानी बरतें। बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें