शामली में पैदल मार्च करते अर्द्घसैनिक बलों के जवान।
- फोटो : SHAMLI
शामली। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराए जाने के लिए पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ शामली क्षेत्र के गांवों में फ्लैग मार्च किया। शनिवार को शामली क्षेत्र के गांव बरलाजट, झाल, काबड़ौत, बुटराड़ी, लिसाढ़, लांक, बहावड़ी व कुड़ाना, थाना आदर्शमंडी के गांव सिक्का, गोमतीपुर, जलालपुर, समसपुर, गोहरपुर, कस्बा बनत और भिक्की देह, थानाभवन के गांव इरसादपुर, उमरपुर, दखोड़ी जमालपुर, चंदेनामाल, दभेड़ी, अंबहेटा याकूबपुर, जानीपुर, सोहजनी उमरपुर, सोहजनी डेरा व कस्बा जालालाबाद, थाना झिंझाना के गांव ढिंढाली, कस्बा ऊन, बसी चुंधियारी, बझेड़ी, हरसाना, भमेड़ी शाहपुर, बेहड़ा, टोडा, श्यामली-श्यामला, खेड़ी खुशनाम, गढ़ीहसनपुर और भड़ी भरतपुर में फ्लैग मार्च किया गया। इसके अलावा राजेंद्र, जोगेंद्र गांव अहमदगढ़, रहीस निवासी खंद्रावली, गोविंद निवासी गांव नाला, ओमकार निवासी पंजोखरा, रवि निवासी रसूलपुर गुजरान, सोनू, शौकीन, अमन उर्फ निन्ना व साकिर निवासी कांधला के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।