फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

कैराना। घर में अकेली पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के ही दस वर्षीय बच्चे ने बच्ची को घर में अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे वह पड़ोस में गई हुई थी। घर पर उसकी पांच वर्षीय बेटी व अन्य बच्चे थे। इसी दौरान पड़ोस का ही 10 वर्षीय बच्चा उनके घर में घुस गया तथा उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर वापस आई तो दूसरे बच्चों ने उसे सारी बात बताई। इमाम गेट पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई अजय कसाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ननिहाल में आए बालक से कुकर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। मोहल्ले के युवक ने ननिहाल में आए 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। बालक के नाना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालक को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। कस्बे के मोहल्ला निवासी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका 10 वर्षीय नाती उनके घर आया हुआ है। शनिवार शाम करीब सात बजे एक युवक उसके नाती को बहला-फुसलाकर बस्ती से बाहर जंगल में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। उसके नाती ने रोते हुए घर आकर सारी बात बताई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई मोहम्मद नफीस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अली नवाज, निवासी मोहल्ला दरबार खुर्द के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा बालक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें