झिंझाना अस्पताल में करंट से झुलसे मजदूर को उपचार के लिए जाते लोग । संवाद
चौसाना। ग्राम पंचायत पांथुपुरा के मजरा ताहरपुर में रविवार शाम को सीसी सड़क का निर्माण कार्य करने के दौरान मशीन के तार ऊपर से जा रही 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन से टच हो गए। हादसे में वहां काम कर रहे पांच श्रमिक करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मजरा ताहरपुर में ग्राम पंचायत की तरफ से सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रविवार की शाम करीब पांच बजे निर्माण कार्य के दौरान मलबा मिलाने वाली लिंटर मशीन के तार ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गए। तार टच होते ही करंट दौड़ गया। वहां काम कर रहे श्रमिक कासिम, फुरकान, तालिब, आलिम निवासी चौसाना तथा जुबेर निवासी मसावी थाना थानाभवन करंट में चपेट में आकर झुलस गए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान अमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को झिंझाना स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस
हादसे में जुबेर का हाथ गंभीर रूप से झुलसा है, जबकि अन्य चारों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली लाइनों के तार नीचे की तरफ झुके होने से हादसा होना बताया है। इस मामले में अभी तक पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।