शामली/कैराना। जिले में कोरोना संक्रमित के पांच नए केस मिले हैं, जबकि कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या 10 हो गई है।
शनिवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए कोरोना पॉजिटिव केस कांधला क्षेत्र में पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के पांच नए केस मिले हैं जबकि दो व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 10 हो गई है। उधर कैराना में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सीएचसी व अरबन क्षेत्र में 162 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इस दौरान एंटीजन किट से 92 लोगों की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। इसके अलावा आरटीपीसीआर किट से 70 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।