शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के पांच और नए केस मिले हैं। चार व्यक्ति स्वस्थ हो गए। अब सक्रिय केस की संख्या 111 हो गई है।
शनिवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शहर की अग्रवाल कालोनी में 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। साकेत कालोनी काकानगर में 17 वर्षीय किशोर व 38 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव भैंसवाल में 21 वर्षीय युवक और गांव भारसी में 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित के पांच नए केस मिले हैं। चार व्यक्ति स्वस्थ हो गए। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या 111 हो गई है।