शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के पांच नए केस मिले हैं, जबकि पूर्व में संक्रमित हुए 36 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 137 हो गई है।
मंगलवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में कैराना रोड पर 52 वर्षीय व्यक्ति और बड़ा बाजार में 75 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा शहर में अलग-अलग मोहल्लों में तीन अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के पांच नए केस मिले हैं, जबकि 34 व्यक्ति ठीक हुए हैं।