फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पीड़िता की मां ने पांच माह पहले गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पिछले साल 28 सितंबर 2019 को तहरीर देकर बताया था कि गांव का ही एक युवक उनकी गैर मौजूदगी में घर में घुस गया। उस समय घर में उसकी बेटी मौजूद थी। बुरी नियत से उसको दबोच लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया कि उन्होंने उसी दिन बेटी का मेडिकल कराकर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी अमित को रसीदगढ़ मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को रविवार को चालान कर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें