फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घूमने गए थे पांचों दोस्त, मौत ने मारा झपट्टा

Thu, 18 May 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जिले के पांच दोस्त कार में सवार होकर पड़ोसी राज्य हरियाणा के पानीपत में किसी कार्य से गए थे। यहां रास्ते में मौत ने झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कैराना में रामडा बाइपास पर अचानक तेज गति से जा रही कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया हैं। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों के शवों को अपने साथ ले गए। कार सवार पांचों युवक दोस्त थे और अविवाहित थे।

विज्ञापन


हादसे के शिकार हुए पांचों युवकों के बीच गहरी दोस्ती थी। वह कार में सवार होकर पड़ोसी राज्य हरियाणा के पानीपत में किसी कार्य से गए थे। वापसी में मौत ने ऐसा झपट्टा मारा कि कार पलटने से दो दोस्तों की जान चली गई। बाकी दो की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मोहल्ला खैल कलां निवासी फैजान (24), सलमान (25), फराज (22), अरशद (25) व सुहैब (20) आई 10 कार से पानीपत से कैराना लौट रहे थे। नेशनल हाईवे 709 एडी स्थित रामडा बाइपास रोड मुर्गी फार्म के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। आसपास के लोगों ने बताया कि कार कई बार पलटी खाने के बाद सड़क किनारे विद्युत खंभे पर लगी लोहे की तान से टकराकर रुकी।
विज्ञापन


राहगीरों ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां फैजान (24) व सलमान (25) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि फराज व अरशद को हायर सेंटर रेफर किया गया जबकि सुहेब मामूली रूप से घायल हुआ। सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के मृतकों के शवों को अपने साथ ले गए।

कार हादसे में सलमान व उसके दोस्त फैजान की मौत होने के बाद परिजनों दोनों के शवों को अपने घर ले गए। मोहल्ला खैल कलां निवासी मृतक सलमान के पिता मास्टर जाहिद सिलाई का काम करते हैं जबकि सलमान प्लंबर का काम करता था।

सलमान के एक बड़ी बहन व एक बड़ा भाई और एक छोटा भाई है। सभी अविवाहित हैं। सलमान की मौत पर उसकी मां, बहन व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। सलमान के आवास पर भीड़ लगी थी।

विज्ञापन

ईदगाह के सामने गली में रहने वाले मृतक फैजान के पिता इनाम पिकअप गाड़ी चलाने का काम करते हैं। फैजान भी गाड़ी चलाने का काम करता था। फैजान के 3 छोटे भाई व 3 छोटी बहन हैं।

फैजान की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। फैजान के आवास पर भी काफी भीड़ जमा थी। पूरा मोहल्ला शोक में डूबा था। दोनों युवकों की मौत पर नवनिर्वाचित चेयरमैन शमशाद अहमद, पूर्व चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने भी उनके आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी।

पुलिस ने मृतकों के घर जाकर पंचनामा भरा
कार पलटने से सलमान व उसके दोस्त फैजान की मौत होने पर परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ अपने घर ले गए थे। बाद में कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी दोनों के आवास पर पहुंचे तथा पंचनामा भरने की कार्रवाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें