फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पशु कटान के आरोप में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता (शामली)। मोहल्ला पीरजादगान में अवैध पशु कटान करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को गश्त के दौरान कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला पीरजादगान में अवैध पशु का कटान किए जाने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची और इसराइल के मकान में अवैध पशु कटान करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम इसराइल, इसरार, शौकीन निवासी मोहल्ला पीरजादगान, शानू निवासी मोहल्ला कुरैशियान गढ़ीपुख्ता और गुफरान निवासी गंगोह जनपद सहारनपुर है। जबकि फरार आरोपी का नाम नवाजिश निवासी मोहल्ला कश्यपपुरी गढ़ीपुख्ता है। पुलिस ने मौके से कटा हुआ प्रतिबंधित पशु, बुगदा, कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटखा, दो किलो बाट, तराजू, रस्सा आदि बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें