फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल- पेट्रोल के दाम कम हो, बकाया गन्ने का मिले किसानो को भुगतान - रालोद कार्यकर्ता पहुंचे कलक्ट्रेट, राष्ट्रपति और मुख्यमं

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि से रालोद में गुस्सा
विज्ञापन

शामली। किसानों की समस्याओं और पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। सोमवार को रालोद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र चेयरमैन और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम अलग अलग ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को देकर अवगत कराया कि डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्र की भाजपा सरकार की ओर डीजल और पेट्रोल के दामों में पांच से लेकर छह रुपये की बढ़ोतरी किए जाने से किसानों- आम नागरिकों की कमर टूट गई है। समूचे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण से हाहाकार मचा है। लोगों के कारोबार बंद हो रहे हैं। किसानों को बकाया गन्ना भुगतान, गेहूं खरीद का पैसा अभी तक नहीं मिला है। पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ना आम जनमानस की मुश्किलें बढ़ा देगी। ज्ञापन में रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से डीजल- पेट्रोल के दामों की गई बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग की है। ज्ञापन दिए जाने वालों में रालोद जिलाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र चेयरमेन, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली, रजनीश कोरी, अब्दुल गफ्फार, सर्वेश सिंभालका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें