कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में विकासखंड के अंतर्गत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का प्रथम चरण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। शुभारंभ एडी बेसिक सहारनपुर राजसिंह द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक लगन व अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लें। खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडे ने निष्ठा प्रशिक्षण की अनिवार्यता और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों को गंभीरता से प्रशिक्षण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के आदेशानुसार मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली एवं एनसीईआरटी के संयुक्त सहयोग से निष्ठा कार्यक्रम एवं एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण 19 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। एआरपी इकबाल सैफी, प्रवीण कुमार, अमित, विनीत ने प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में एसआरजी प्रवीण कुमार तथा सचिन कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को दीक्षा मोबाइल एप डाउनलोड करना उनसे विभिन्न कंटेंट जो हमारी पाठ्य वस्तु से जुड़े हुए हैं प्रयोग करना, ई आरएसी गतिविधियों द्वारा विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने तथा उन्हें पाठ्यवस्तु से जोड़ने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।