फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में इकरा प्रथम
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय की जयंती पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंगल पांडेय का किरदार निभाने वाली श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा इकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम संतोष कुमार सिंह व डीआईओएस सरदार सिंह ने मंगल पांडेय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज व हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से उन महिलाओं को याद किया, जिन्होंने भारत के इतिहास में अपना अमूल्य योगदान दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज से शगुन शर्मा ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय, निकिता ने ऊषा मेहता, अंजुम मलिक ने अमृतकौर, सना अंसारी ने बेगम हजरत महल, सोनिया ने मूलमती, प्रियंका कंबोज ने वेलु नचियार, अलीशा ने रानी लक्ष्मीबाई व इकरा ने मंगल पांडेय का किरदार निभाया गया। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज से दिव्यांशी ने सरस्वती, वंशिका ने मुमताज महल, वंशिका ने भारत माता, नेहा ने मंगल पांडेय, निहारिका ने राजगुरु, साक्षी ने भगत सिंह, शुमायला ने डॉ.भीमराव आंबेडकर, दिवांशी चंद्रा ने मीराबाई व प्राची ने कानून की देवी का किरदार निभाया गया।
इस अवसर एडीएम ने मंगल पांडेय की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में मंगल पांडेय का किरदार निभाने वाली छात्रा इकरा को प्रथम स्थान, बेगम हजरत महल का किरदार निभाने वाली छात्रा सना अंसारी को द्वितीय और प्रिया कांबोज को वेलु नचियार का व छात्रा शुमायला को डॉ. भीमराव आंबेडकर का किरदार निभाने पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को एडीएम व डीआईओएस ने सम्मानित किया। इनके अलावा दिवांशी चंद्रा को मीराबाई व अंजुम मलिक को अमृतकौर का किरदार निभाने पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल वीना अग्रवाल, रश्मि गर्ग, मृदुला जैन व शिक्षिकाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रुचिता ढाका, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रुमा गर्ग ने किया।
शामली में जैन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित मंगल पांडे जयंती पर आयोजित फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता मे?- फोटो : SHAMLI