फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन में मुकुल रहे प्रथम

विज्ञापन
शामली में श्री सत्यनारायण इण्टर कॉलेज, ‘‘अमृत महोत्सव’’ के दोरान निबंध प्रतियोगिता में भाग लेत? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के बीच स्वतंत्रता आंदोलन में दांडी मार्च की भूमिका और राष्ट्र धर्म एवं राष्ट्रवाद विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुकुल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम मेें प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि दांडी मार्च ने अंग्रेजी सरकार की जड़ों को हिलाकर रख दिया था। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के नमक कानून का बहुत ही विनय पूर्वक विरोध किया और स्वयं नमक बनाकर भारतीय समाज को यह संदेश दिया कि अब हम अंग्रेजों के अत्याचारों को और अधिक नहीं सहेंगे। कालेज में दांडी मार्च का स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रभाव विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुकुल सिंह ने प्राप्त किया, जबकि अंशु खैवाल ने द्वितीय और बादल कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सुमन शर्मा, उमा रानी और सारिका गर्ग रही। संचालन अनिल कश्यप ने किया। मौके पर घनश्याम सारस्वत, अश्वनी कुमार, अक्षय जिंदल, रामनाथ, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देशभक्ति गीत और नाटक प्रस्तुत किए
शामली राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज शामली में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में श्रीकांत वार्ष्णेय, डॉ. मांगेराम सैनी, डॉ. चारू गोयल ने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को कविताओं, भाषण, देशभक्ति गीतों और नाटकों के माध्यम से याद किया। मौके पर आयुषी, हेमा, दीपा, कुनाल, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें