फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एंबुलेंस से आतिशबाजी की तस्करी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
बिजनौर में एंबुलेंस में पकड़ी गई आतिशबाजी स्तोत्र वीडियो ग्रेव
विज्ञापन
- नजीबाबाद से खरीदारी कर मुजफ्फरनगर ले जाए जा रहे थे पटाखे
विज्ञापन

- चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूं तो मरीजों के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है। मगर बिजनौर शहर में आतिशबाजी की तस्करी में एक एंबुलेंस को पकड़ा गया है। आतिशबाजी नजीबाबाद से मुजफ्फरनगर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सोमवार की देर शाम चक्कर रोड के मंडावर चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक एंबुलेंस में बॉक्स भरे हुए देख पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने एंबुलेंस को रोक लिया और तलाशी ली। जब एंबुलेंस की तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। एंबुलेंस में चार लोग बैठे हुए थे। अंदर गत्ते की पेटियों में रॉकेट, अनार, फुलझड़ी, सुतली बम और कई अन्य आतिशबाजी निकली।
विज्ञापन

बरामद पटाखों का कुल वजन करीब 105 किलो पाया गया। पटाखों को खरीदने और ले जाने से संबंधित लाइसेंस या परमिट, बिल भी नहीं मिला। पुलिस ने पटाखों को जब्त कर लिया। साथ ही सचिन, अशोक कुमार, अभिषेक, और सनी उर्फ वंश निवासीगण कोटला मीरापुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिजनौर के जलालाबाद स्थित फायर क्रैकर्स नाम की दुकान से आरोपियों ने आतिशबाजी खरीदी थी, जोकि फुटकर में बेचने के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि एंबुलेंस में आतिशबाजी बरामद होने पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एनसीआर में खप रही बिजनौर की आतिशबाजी
मुजफ्फरनगर जिला एनसीआर में आता है। एनसीआर में पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर रोक है। ऐसे में एनसीआर में शामिल जिलों के लोग बिजनौर में आकर आतिशबाजी की खरीदारी करते हैं। फिर यहां से चोरी-छिपे आतिशबाजी को ले जाया जाता है। अब पकड़ में आए चारों आरोपियों ने पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए ही एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। एंबुलेंस में आतिशबाजी पकड़े जाने के बाद जरूरी सेवाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन पुलिस के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन:::
आतिशबाजी ढोने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल करना गंभीर मामला है। चार आरोपियों को पकड़कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसी भी सूरत में आतिशबाजी की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। दिवाली तक सघन चेकिंग जारी रहेगी। - केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें