फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गौशाला में चलती मिली पटाखा फैक्टरी, 20 क्विंटल विस्फोटक बरामद, हिरासत में दो आरोपी

Wed, 03 Apr 2024 12:54 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के हस्तिनापुर में पुलिस ने एक अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के कुंडा लुकाधड़ी मार्ग पर बंद पड़ी निजी गौशाला में पटाखा फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने मौके से 20 क्विंटल विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बम निरोधक दस्ते को भी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि कुंडा लुकाधड़ी मार्ग गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर बंद पड़ी निजी गौशाला में पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही है। इसमें बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली।

 

सीओ सौरव सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 20 क्विंटल विस्फोटक सामग्री और पटाखे बनाने का सामान बरामद किया गया है। इसे कब्जे में ले लिया गया है। वही मामले की जांच डॉग स्क्वायड टीम के साथ-साथ संयुक्त टीम से कराई गई। गौशाला ईश्वर चंद कुंडू के नाम से संचालित है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पटाखे बनाने के लिए चुना सुनसान इलाका
करीब 4 महीने पूर्व मवाना के सटला गांव में बड़े पैमाने पर पटाखे जब्त किए गए थे, साथ ही अवैध रूप से बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई भी की गई थी, जिसके बाद गांव में पटाखे बनाने के कार्य को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। इसके बाद पटाखा बनाने वाले लोगों ने हस्तिनापुर के पास यह सुनसान इलाके में पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से यहां पर पटाखे की फैक्टरी चल रही थी।

विज्ञापन

...तो हो सकता था बड़ा हादसा
पटाखा बनाने की फैक्टरी में अगर किसी कारण आग लग जाती तो यहां पर किसानों को बड़ी हानि होती। क्योंकि गौशाला के चारों ओर गन्ना और गेहूं की फसल खड़ी है। पटाखा फैक्टरी पिछले कई महीनों से संचालित थी, उसके बाद भी खुफिया तंत्र और पुलिस विभाग पता लगाने में नाकाम रहा।

यह भी पढ़ें : UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- बेंगलुरु से शुरू हुआ इंडिया गठबंधन, मुंबई तक आते-आते निकल गई हवा

विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लिया गया है। बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई है, जो मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करेगी। फैक्टरी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सौरव सिंह, सीओ मवाना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें