फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: थानाभवन चीनी मिल में हुई फायर मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मिल कर्मचारियों को आग से बचाव के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन मंगलवार को फायर सर्विस की टीम ने अग्नि सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थानाभवन चीनी मिल में फायर मॉक ड्रिल की। साथ ही मिल कर्मचारियों को आग से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

एफएसओ आलोक सिंह ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में थानाभवन चीनी मिल में मॉक ड्रिल के दौरान मिल में कार्यरत कर्मचारियों को किसी भी दुर्घटना के दौरान क्या करना चाहिए और कैसे बचाव करना है। इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अग्निशमन उपकरणों व व्यवस्था का संचालन कराया। वहीं अग्नि सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा तहसील ऊन क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल ढिंढाली में विद्यार्थियों को अग्निकांडों को रोकने और आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। तहसील कैराना क्षेत्र में फायर सर्विस यूनिट ने तहसील परिसर में जनजागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें