फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर शोरूम की छत पर आग लगने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कांधला। नगर के गंगेरू मार्ग स्थित एक फर्नीचर के शोरूम की छत पर रखे सामान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। शोरूम की छत पर लगी आग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से आग को फैलने से रोका गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी भोला सैनी का गंगेरु मार्ग टीचर कॉलोनी में फर्नीचर का शोरूम है। रविवार रात को शोरूम स्वामी प्रतिष्ठान को बंद कर अपने घर आ गया था। रात के समय शोरूम की छत पर रखे फर्नीचर के सामान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। शोरूम की छत से आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आस-पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। शोरूम स्वामी को मामले की सूचना दी गई। पड़ोस के लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए आग पर पानी डालकर आग को शोरूम के भीतर रखे अन्य सामान तक फैलने से बचा लिया, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा मामला शांत होने पर पुलिस ने भी रात की सांस ली। शोरूम स्वामी ने बताया कि शोरूम की छत पर फर्नीचर का टूटा फूटा सामान पड़ा हुआ था। जिस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। लेकिन समय रहते आग को बुझा लिया गया। जिससे शोरूम में लाखों का नुकसान होने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें