फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेंट की दुकान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Mon, 25 May 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार में शनिवार देर रात पेंट की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरातफरी मची रही। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत निवासी विकास की शहर के मोहल्ला सलेक विहार में पेंट की दुकान है। विकास ने बताया कि रात में करीब दो बजे मकान मालिक ने फोन से दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत शामली के लिए रवाना हो गया। उधर, सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दुकान के दोनों शटर काटकर दुकान के अंदर आग की लपटों पर पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल गया। दुकानदार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। फायर स्टेशन प्रभारी युवकेश ने बताया कि दुकान में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें