फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बांस के गोदाम में लगी आग, कबाड़ के गोदाम को भी चपेट में लिया

Mon, 20 May 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना आग लगने से जले बांस व अन्य समान
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के पास डेरी चौक पर रात में बांस के गोदाम में आग लग गई। आग ने बराबर में कबाड़ के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखी रद्दी, प्लास्टिक, गत्ता जलकर राख हो गया। गोदाम में खड़ी पिकअप गाड़ी को किसी तरह बाहर निकालकर बचा लिया। आग इतनी भयंकर थी कि पड़ोस की की दीवार लाल हो गई और घेर में दीवार से लगी पुराल जल गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब दो बजे डेरी चौक स्थित हाफिज फुरकान के बांस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद पड़ोसी शाहनवाज के मकान में लगी लाइट जलकर नीचे गिरने लगी और दीवार में दरार पड़ गई। उन्होंने ऊपर चढ़कर देखा तो बांस के गोदाम में आग लगी हुई है। इसके बाद बांस गोदाम के मालिक को आग की सूचना दी गई। देखते देखते आग ने पड़ोस में सरफराज के कबाड़ के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से कबाड़ के गोदाम में रखी करीब 25 टन रद्दी, प्लास्टिक जलकर राख हो गई।
आग इतनी भयंकर थी कि उसने पड़ोसियों की दीवारों को भी लाल कर दिया। इससे दीवार के गर्म होने से पड़ोसी सलीम के घेर में रखी पुराल जल गई। रात में कबाड़ी ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि 50 से 60 फीट ऊंची लपटें उठ रही थी। जिससे आसपास के लोगों में दहशत बनी रही।
विज्ञापन


बांस के गोदाम मलिक के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
कबाड़ कारोबारी सरफराज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आग से गोदाम में रखी 50 क्विंटल प्लास्टिक, 100 क्विंटल रद्दी तथा 60 क्विंटल गत्ता, टायर आदि सामान को जलाकर राख कर दिया। वहीं एक अन्य पड़ोसी शाहनवाज ने भी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आग से उसकी दीवार में दरार तथा लिंटर में लगी बिजली फिटिंग आग के कारण जल गई। दोनों लोगों ने बांस गोदाम के मालिक फुरकान के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, बांस गोदाम के मालिक फुरकान ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चला है। उन्होंने तो भट्टी पूरी तरह बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें