फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में शुरू होगा फिंगर प्रिंट ब्यूरो कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। जिला न्यायालय से सजा मिलने, जमानत पर छूटने के बाद अपराधियों की पहचान रखने के लिए कैराना कोतवाली में जल्द ही अंगुल छाप फिंगर प्रिंट ब्यूरो ऑफिस खोला जाएगा। इसके लिए कैराना कोतवाली में मशीनें आनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

जनपदों में कचहरी परिसर में अभियोजन कार्यालय में स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो द्वारा अंगुल छाप फिंगर प्रिंट आफिस खोले जाएंगे। उक्त आफिसों में विभिन्न न्यायालयों से सजा मिलने के बाद अपराधियों के दोनों हाथों के फिंगर प्रिंट के साथ अन्य जानकारी इकट्ठा की जाएगी। इसके अलावा अंगुल छाप फिंगर प्रिंट ब्यूरो आफिस में न्यायालयों से जमानत मिलने के बाद भी आरोपियों के फिंगर प्रिंट और अन्य डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। जिसकी डिटेल नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो से जुड़ जाएगी, ताकि कोई अपराधी किसी दूसरे क्षेत्र में जाकर यदि किसी दूसरे नाम और पहचान से कोई अपराध करे तो फिंगर प्रिंट के जरिए वह पकड़ा जाए। इसके लिए कोतवाली में मशीनें आनी शुरू हो गई है। कैराना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इसे कैराना कोतवाली में स्थापित किया जा रहा है। जल्द ही कोतवाली में अंगुल छाप फिंगर प्रिंट ब्यूरो तैयार होकर कार्य करने लगेगा। इसके लिए मशीन आदि आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें