शामली। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षकों को मासिक आपदा राहत राशि दिए जाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की ओर से शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक धरना दिया। प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल सिंह जांगड़ा और उर्मिला राजपूत ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को इस महामारी के समय कोई राहत पैकेज नहीं दिया गया। जिलाध्यक्ष श्रवण भार्गव ने कहा कि सरकार को इस पर विचार कर वित्तविहीन शिक्षकों को राहत पैकेज देना चाहिए। महासभा ने डीआईओएस सरदार सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर अनंगपाल, नरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, श्रीपाल, ओमप्रकाश पुंडीर, देवेंद्रपाल राणा, सतीश कुमार, ब्रहम सिंह, गुफरान अली आदि रहे।