गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला जैनपुरी में घर के सामने कूड़ा डालने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कस्बा निवासी सतपाल पुत्र ग्यासू थाना गढ़ीपुख्ता में तहरीर देकर बताया पड़ोसी मनोज उसके घर के सामने के कूड़ा डालकर चला गया। उसने विरोध किया तो मनोज के साथ उसकी कहासुनी हो गई। शोर सुनकर मनोज की पत्नी गीता, पुत्र वरुण और बेटी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष की ओर से तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।