कांधला। थाना क्षेत्र के गांव हुरमुजपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ कई लोगों से सरकारी नल से पानी लेने पर गालीगलौज व मारपीट कर दी।
गांव हुरमुजपुर निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि उसके पड़ोस में सरकारी नल लगा हुआ है। उससे मोहल्ले के सभी लोग पानी भरते हैं। आरोप है कि वह शुक्रवार दोपहर सरकारी नल से पानी भरने गया था। इसी दौरान पड़ोसी ने उसे रोक दिया। उसने विरोध किया तो उससे गालीगलौज की गई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराया। आरोप है कि कुछ देर के बाद उक्त व्यक्ति अपने दो पुत्रों के साथ मौके पर पहुंचा। उसके साथ मारपीट व गालीगलौज कर दी। दोबारा से सरकारी नल से पानी भरने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। वहीं, पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद